निमोनिया के 5 प्रकार क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 17:19

निमोनिया के कितने प्रकार हैं?

कम्‍यूनिटी-एक्‍वायर्ड निमोनिया- इस प्रकार का निमोनिया व्‍यक्ति को तब होता है जब वह हाल ही में हेल्‍थ केयर सुविधा के लिए अस्‍पताल ना गया हो और इसे निम्न प्रकार से विभाजित किया गया जा सकता है।
बैक्टीरिया- निमोनिया होने का कारण स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोने (Streptococcus pneumoniae) होता है। यह आमतौर पर फ्लू के बाद होता है और फेफड़ों के एक हिस्से को प्रभावित कर सकता है जिससे लोबर निमोनिया हो सकता है।
एटिपिकल निमोनिया- एटिपिकल न्यूमोनिया एक अलग प्रकार का निमोनिया होता है। यह हर आयुवर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह माइकोप्लाज्मा या क्लैमाइडिया जीवों के कारण हो सकता है।
फंगल निमोनिया- यह कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों में होता है। इस प्रकार के फंगल या कवक मिट्टी या पक्षियों के मल में पाया जाता है।
COVID-19 जैसे वायरस- ठंड और फ्लू पैदा करने वाले वायरस भी निमोनिया का कारण बन सकते हैं। यह आमतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में देखा जाता है। COVID-19 वायरस को गंभीर निमोनिया का कारण बनते देखा जा रहा है।
नोसोकोमियल निमोनिया- यह अस्‍पतालों के भीतर होता है। इसमें हॉस्प्टिल एक्‍वायर निमोनिया (HAP)और वेंटीलेटर एक्‍वायर निमोनिया (VAP) शामिल हैं
एस्पिरेशन निमोनिया- यह उल्टी, बलगम, कुछ रसायनों या किसी विदेशी वस्तुओं को इनहेल करने के कारण होता है। जिसका परिणाम फेफड़ों और श्‍वासनलिका में सूजन का कारण बनता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info